रांझना की सक्सेस पार्टी में सोनम-अभय ने किया किस
हाल ही में सोनम कपूर और धनुष की फिल्म राझना की सक्सेस पार्टी आयोजित की गयी। इस पार्टी के दौरान कई सारे नये रिश्ते नजर आए। वो भी ऑफ कैमरा। इस सक्सेस पार्टी के गेस्ट बने अनिल कपूर, सोनम कपूर, धनुष, अभय देओल, अदिति राव हैदरी, तुषार कपूर, विशाखा और भी कई निर्देशक और एक्टर। सभी ने मिलकर सोनम कपूर और धनुष को उनकी बेहतरीन एक्टिगं के लिए ढेर सारी बधाइयां मिलीं। धनुष एक और जहां सोनम के साथ ज्यादा नज़र ही नहीं आए वहीं अभय और सोनम तो एकदूसरेके काफी करीब नज़र आते रहे।
सोनम कपूर और अभय देओल को लेकर कुछ समय पहले काफी खबरें आ रही थीं कि दोनों के बीच कुछ बहस हो गयी है और दोनों एकदूसरे से बात तक नहीं करते हैं लेकिन जब रांझना फिल्म रिलीज हुई उसी दौरान मीडिया द्वारा सोनम कपूर से ये पूछा गया कि आखिर उनके और अभय देओल के बीच क्या चल रहा है। क्या उनके बीच कुछ लड़ाई चल रही है लेकिन सोनम कपूर ने कहा कि ऐसा नहीं है वो दोनों बहुत अच्छे दोस्तहैं और हमेशा ही रहेंगे। सोनम कपूर और अभय देओल साथ में राझना की स्क्रीनिंग पर भी गये और उस वक्त सोनम कपूर और अभय देओल काफी करीबी दोस्तों की तरह ही नजर आ रहे थे।
लेकिन हाल ही में रांझना फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान तो सोनम कपूर और अभय देओल कुछ ज्यादा ही करीबी दोस्त नज़र आए। सोनम कपूर को अभय देओल ने पार्टी के दौरान वेलकम करते हुए उनके गालों पर किस किया औरउ न्हे बहुत प्यार सेगले भी लगाया। सभी की नज़रें इस खूबसूरत जोड़ी की तरफ ही खिंची चली गयीं।


Click it and Unblock the Notifications











