रांझणा देख पापा अनिल कपूर ने की सोनम की तारीफ!
सोनम कपूर के पापा यानी अनिल कपूर जो कि अपनी बेटी के सबसे बड़े आलोचक हैं ने रांझणा फिल्म देखने के बाद पहली बार सोनम कपूर की इतनी तारीफ की और कहा कि वाकई सोनम ने बेहतरीन काम किया है। ज्ञात हो कि सोनम कपूर के पिता और बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने कुछ समय पहले ही कहा था कि उन्हें अपनी बेटी सोनम कपूर के इस फील्ड में आनेपर कुछ शक हो रहा है। सोनम कपूर के अभी तक के असफल करियर को लेकर काफी चिंतित थे। लेकिन अब अनिल कपूर को भी रांझणा फिल्म देखकर ये यकीन हो गया है कि उनकी बेटी का भी फ्यूचर ब्राइट है।
सोनम कपूर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके पापा ने उनकी फिल्म देखी और उसकी तारीफ भी की है। इससे पहले अपने एक इंटरव्यू के दौरान सोनम से जब ये पूछा गया था कि उनके पापा ने ऐसा कहा कि वो सोनम के करियर को लेकर चिंतित हैं और उन्हें लगता है कि सोनम को इस फील्ड में नहीं आना चाहिए था। इसपर सोनम ने कहा था कि उन्हें ठीक से नहीं पता कि उनके पापा ने क्या कहा था और उनका मतलब क्या था। लेकिन उनके पापा को ये पता है कि अगर सोनम को कोई कुछ भी बुरा कहता है तो वो उस वक्त रिएक्ट नहीं करतीं लेकन घर जाकर बहुत रोती हैं।
रांझना फिल्म को वैसे तो काफी अच्छे रिस्पॉंस मिल रहे हैं लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा तारीफ धनुष की हो रही है। हालांकि सोनम को भी उतनी ही पॉपुलैरिटी मिल रही है और शायद ये पहली फिल्म है जिसके लिए सोनम को एक अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











