रांझना के गाने सेंसेशनल मास्टरपीस- ए.आर. रहमान
रांझना फिल्म जो कि आजकल काफी सुर्खियां बटोर रही है का हाल ही में एलबम लॉंच हुआ है। फिल्म का एलबम लॉंच इरोज इंटरनेशनल ने डायरेक्टर आनंद लाल और ए.आर रहमान के साथ मिलकर चेन्नई में किया। और अब रांझना के गानों के दीवाने हो चुके लोग इस एलबम का आनंद उठा सकेंगे अपने घर पर, कार में और बाईक पर। रांझना फिल्म में सोनम कपूर, धनुष और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म के गाने काफी समय से धूम मचा रहे हैं।
ए.आर रहमान के म्यूसिक के साथ इरशाद कामिल की लिरिक्स ने लोगों को दीवाना बना दिया है। हर किसी की जबान तक पर ये गाने चढ़ गये हैं। फिल्म के कुछ गाने जैसे तुम तक, तू मन सुदी, बनारसिया और फिल्म का टाइटल ट्रैक रांझना तो लोगों की जुबान पर ऐसे चढ़ गये हैं कि अभी के काउंटडाउन में ये गाने सबसे ज्यादा हिट है और इस एलबम को क्रिटिक्स ने सेंसेशनल मास्टरपीस का नाम दिया है। फिल्म के गानों के बारे में बात करते हुए ए आर रहमान ने कहा कि रांझना के गानों में बनारस का फील है।
ए आर रहमान ने बताया "जब आनंद राय ने मुझे फिल्म की कहानी सुनाई तो मुझे फिल्म मे मौजूद इंडियन फील बहुत टची लगा। राझना फिल्म में बनारस की मिट्टी की खूशबू है और फिल्म में गानों ने बहुत ही मह्तवपूर्ण किरदार निभाया है। फिल्म के गाने फिल्म की कहानी को बताते हैं। रांझना के गानों में क्लासिकर और फोक म्यूसिक एलीमेंट्स डाले गये हैं। फिल्म का एक अर्बन और रस्टिक साइड है जो कि फिल्म के म्यूसिक में नज़र आता है।"


Click it and Unblock the Notifications











