रांझणा देखकर आंखें भर आईं- दर्शकों का रिव्यू

आजकल फिल्मों के हिट होने का एक नया ही फंडा शुरु हुआ है। हॉल में लोगों की आंखों से जितने आंसू बहे समझ लीजिये फिल्म उतनी ही हिट। सोनम कपूर और धनुष की फिल्म रांझणा में भी कहानी ने लोगों को बहुत रुलाया है और इन आंसुओं ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने की पूरी भविष्यवाणी कर दी है। रांझणा फिल्म देखने के बाद सिनेमाहॉल से बाहर आते लोगों की आंखें आंसुओं से भरी हुई थीं सभी धनुष और सोनम की प्रेम कहानी से इतने जुड़ गये की उनके चेहरे पर मुस्कुराहट तो थी लेकिन इस प्रेम कहानी में मौजूद दर्द भी उनकी आंखों में साफ दिखाई दिया।

ए.आर रहमान के संगीत ने जहां लोगों को गुनगुनाने को मजबूर कर दिया वहीं दूसरी तरफ धनुष की एक्टिगं ने तो दर्शकों को उनकी सीट पर से उठने ही नहीं दिया। हालांकि फिल्म में इंटरवल के बाद कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि शायद फिल्म थोड़ी लंबी खिंच रही है लेकिन रांझणा में धनुष की एक्टिंग ने इस कमी को भी पूरा कर दिया। सोनम ने फिल्म में बिल्कुल भी ओवरएक्टिंग नहीं की है। सोनम और धनुष का प्लेन लुक ही फिल्म की यूएसपी बनी और दोनों ने एक्टिंग के जिरये लोगों को बांध लिया।

रांझणा में सिर्फ लव स्टोरी ही नहीं है बल्कि फिल्म में कोमेडी का बेहतरीन तड़का और उसके साथ ही पॉलिटिक्स की गंदगी भी दिखाई गयी है। रांझणा के आगे आज ही रिलीज हुी हुई दोनों फिल्में एनिमी और शॉर्टकट रोमियो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से गिर रही हैं। आइये जानते हैं रांझणा को लेकर दर्शकों की क्या राय है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X