रांझना ज़ोया-कुंदन छू जाएंगे दिल को- फिल्म रिव्यू
सोनम कपूर और धनुष की फिल्म रांझना आज पूरी तैयारी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है। फिल्म में पहली बार साउथ के सुपरस्टार धनुष नज़र आएंगे। हिंदी बोलने में भले ही धनुष को लाख मुश्किलें हुई हों लेकिन फिल्म को देखते हुए किसी भी पल आपको नहीं लगेगा कि धनुष हिंदी के साथ जंग लड़ रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन उनकी संवाद अदायगी और उनका रोमांस वाकई लोगों को दीवाना बना देगा। फिल्म की शुरुआत से लेकर फिल्म के अंतिम सीन तक धनुष ने कई सारे किरदार निभाए हैं। कई रुपों में नज़र आए हैं वो। लेकिन हर एक रुप में वो बेहतरीन हैं। कुल मिलाकर रांझना फुल एंटरटेनिंग है और वीकेंड इंज्वाय करने के लिए बेस्ट है।
सिर्फ धनुष ही नहीं बल्कि सोनम ने भी फिल्म में किले गाड़े हैं। सोनम कपूर ने धनुष के साथ मिलकर ऐसी एक्टिंग की है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएगें। सोनम कपूर के पापा यानी अनिल कपूर ने भी रांझना फिल्म के रिलीज से पहले ही कहा था कि रांझना फिल्म की कहानी एक बहुत ही टचिंग लव स्टोरी है। सोनम ने भी बताया कि फिल्म में एक मुस्लिम लड़की जोया और हिंदू लड़के कुंदन की लव स्टोरी है और फिल्म में सारे कैरेक्टर रियल हैं कोई भी हीरो या हिरोइन नहीं है।
रांझना फिल्म की कहानी जितनी टची है उतने ही रोमांटिक फिल्म के गाने हैं। रांझना में ए.आर रहमान ने म्यूसिक दिया है और रांझना का म्यूसिक तो फिल्म रिलीज से पहले ही हिट हो चुका है। अब देखना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद बॉ़क्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। फिल्हाल रांझना फिल्म की कहानी जानने के लिए पढें स्लाइड।


Click it and Unblock the Notifications











