रांझणा धनुष को कैटरीना से ज्यादा पसंद है सोनम!

धनुष और सोनम कपूर की प्रेम कहानी रांझणा जो कि आजकल काफी चर्चा में है। कल यानी 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की कभी ना मरने वाली प्रेम कहानी दिखायी गयी है। फिल्म में अभय देओल भी मुख्य किरदार में हैं। रांझणा फिल्म में धनुष ने सोनम कपूर को इसकदर प्यार किया है कि उन्होंने सोनम को कैटरीना से भी लाख गुना ज्यादा खूबसूरत बताया है। सोनम कपूर को कैटरीना के साथ कंपेयर करते हुए धनुष ने कहा है कि सोनम के सामने तो कैटरीना भी फेल हैं। सोनम कपूर की जमकर तारीफ करने के साथ ही धनुष ने सोनम के लिए जमकर दीवानगी भी दिखाई है।

धनुष और सोनम कपूर की कैमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आ रही है लेकिन सोनम का कहना है कि कैमिस्ट्री दो एक्टरों के बीच में में नहीं बल्कि दो किरदारों के बीच में होती है। हो सकता है कि धनुष के साथ उनकी अगली फिल्म में ये कैमिस्ट्री लोगों को पसंद ना आए। रांझणा के बारे में बात करते हुए धनुष ने कहा कि उन्हें हिंदी बोलने में काफी मुश्किल हुई लेकिन फिर भी उन्होंने काफी मेहनत की है और हिंदी बोली है।

धनुष ने बताया कि उन्हे्ं हिंदी बोलने देखने के लिए उनके ससुर रजनीकांत काफी उस्ताहित हैं। धनुष वैसे तो तमिल सुपरस्टार है और रांझणा उनकी पहली हिंदी फिल्म है। अब देखना ये है कि धनुष की हिंदी दर्शकों को कितना पसंद आती है। और लोगों को कितना एंटरटेन करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X