'राझणां' के संवादों के दीवाने हुए दर्शक
शुक्रवार को पर्दे पर मोस्ट अवेटिंग मूवी 'राझणां' ने रिलीज हुई है। शुरूआती प्रतिक्रियायों से लगता है कि फिल्मलोगों को पसंद आयी है। फिल्म देखने के बाद लोगों ने अपना फीडबैक ट्विटर पर लिखा है जिसे पढ़ने के बाद लगा कि लोगों को फिल्म के डॉयलॉग काफी अच्छे लगे हैं। फिल्म में लोगों को धनुष काफी अच्छे लगे हैं। लोगों को कहीं से भी महसूस नहीं हुआ कि वह पहली बार हिंदी फिल्म कर रहे हैं।
जहां लोगों को धनुष की सादगी पसंद आयी है वहीं दूसरी ओर लोगों को सोनम का टीएनएज वाला लुक भी भाया है। रहमान के संगीत की भी तारीफ हो रही है। मालूम हो कि शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'राझणां' के निर्माता अनिल कपूर है तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनंद राय आनंद है। फिल्म में अभय देओल और स्वरा भास्कर का भी महक्वपूर्ण रोल है।
फिल्म पंडितों ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी , और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से लगता है कि हो सकता है कि पंडितों की भविष्यवाणी सही साबित हो जाये। मालूम हो कि बनारस-दिल्ली की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'राझणां' एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की प्रेमकहानी है जिसमें प्रेम के कशिश के साथ-साथ छात्र राजनीति को भी दिखाया गया है।
आईये आपको बताते है 'राझणां' फिल्म के पांच उन डॉयलॉग को जिसे लोगों ने ट्विट किया है।


Click it and Unblock the Notifications











