धनुष को हिंदी बोलते देखने को उत्सुक हैं रजनीकांत

रांझणा फिल्म से पहली बार बॉलीवुड में कदम रख रहे दक्षिण के अभिनेता धनुष का कहना है कि उनके ससुर रजनीकांत सहित उनके परिवार का हर सदस्य हिंदी में पहली बार उन्हें संवाद बोलते देखने का इंतजार कर रहे हैं। रांझना फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। धनुष ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उनके पूरे परिवार वाले उन्हें हंदी में डायलॉग बोलते हुए देखना चाहते हैं।

धनुष (29) ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, "हम सभी प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं और अब तक रजनीकांत ने कोई टिप्पणी नहीं दी है। मुझे विश्वास है कि फिल्म के प्रदर्शित होते ही वह अपनी प्रतिक्रिया देंगे। मेरी पत्नी ऐश्वर्या ने फिल्म की झलकियां देखीं है और सभी मुझे हिंदी में बोलते देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।"

धनुष ने कहा, "मैं हिंदी नहीं जानता, इसलिए यह मेरे लिए कठिन था। मैं लेखक हिमांशु शर्मा और राय की मदद की वजह से किसी तरह बोल पाया। लेकिन जब डबिंग कर रहा था, मेरे लिए सही उच्चारण और बनारस की खास बोली बेहद कठिन थी। लेकिन मेरी टीम अच्छी थी, इसलिए मैं यह करने में सफल रहा।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X