रांझणा में हिंदी के लिए धनुष को मिला बेस्ट कॉमप्लीमेंट

रांझणा फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है। हर एक रिव्यूवर ने फिल्म को चार से पांच स्टार दिये हैं। साथ ही फिल्म में सबसे ज्यादा लोगों को धनुष की एक्टिंग पसंद आई है। सभी का कहना है कि धनुष साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में सुपरस्टार हैं। धनुष के एक एक डायलॉग पर हॉल में तालियां और सीटियां बजीं। धनुष की हिंदी को लेकर लोगों को थोड़ा कंफ्यूजन था लेकिन फिल्म में धनुष को इतनी आसानी से हिंदी बोलते देख सभी खुश थे और यही धनुष के लिए उनकी फिल्म को लेकर बेस्ट कॉंप्लीमेंट था कि उनकी हिंदी को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की।

धनुष से हाल ही में रांझणा के एक इवेंट के दौरान पूछा गया कि आपको रांझणा फिल्म को लेकर ढ़ेर सारे अच्छे अच्छे कमेंट्स मिल रहे हैं लेकिन आपके अनुसार आपका बेस्ट कॉमप्लीमेंट क्या है? इसपर धनुष ने खुश होते हुए कहा कि सबसे बेस्ट कॉमप्लीमेंट ये है कि किसी ने भी मेरी हिंदी को बुरा नहीं कहा। सभी को मेरी हिंदी पसंद आई और मेरी मेहनत सफल हुई। इससे पहले फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिन पहले धनुष ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रांझणा फिल्म में हिंदी बोलना उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल था। लेकिन उन्होंने काफी मेहनत से डबिंग करके फिल्म में परफेक्ट हिंदी डालने की कोशिश की।

रांझणा फिल्म के इस इवेंट के दौरान सोनम कपूर काफी खामोश नज़र आईं जबकि धनुष काफी बोलते रहे। धनुष ने सोनम कपूर के कम बोलने का फायदा उठाते हुए रांझणा फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी खामोशी की पूरी भड़ा़स निकाल दी। आइये जानते हैं क्या क्या हुआ इस इवेंट के दौरान।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X