'राझणां' हिट, वीकेंड पर कमाये 31.5 करोड़
एक बार फिर से बॉक्सऑफिस पर प्यार का रंग खिला है और एक लवस्टोरी हिट हो गयी है। इस प्रेम कहानी का नाम है 'राझणां', जिसने वीकेंड पर 31.5 करोड़ रूपये की कमाई की है। आपको बता दें कि 21 जून को फिल्म 'राझणां' को देश में 1,400 सिनेमाघरों में तथा देश से बाहर 220 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को शानदार शुरूआत मिली है।
जिसके कारण फिल्म के निर्माता अनिल कपूर काफी खुश हैं, इसी खुशी के चलते उन्होंने अपने घर पर पूरी फिल्म की टीम के लिए एक पार्टी आयोजित की। इस मौके पर अनिल ने कहा कि यह 'राझणां' की पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है जिसकी वजह से फिल्म 'राझणां' ने सफलता अर्जित की है। एक निर्माता के तौर पर जहां अनिल कपूर काफी खुश हैं वहीं दूसरी ओर एक पिता के तौर पर वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर की तारीफ करते हुए अनिल ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। उन्हें लगा कि यह पूरी फिल्म टीम के लिए जश्न का वक्त है,अनिल को खुद भी 'रांझणा' बहुत पसंद आई। वह एक कलाकार के रूप में सोनम के विकास से खुश हैं। अनिल ने कहा कि उन्हें लोग सोनम के अच्छे काम के लिए फोन पर बधाई दे रहे हैं।
मालूम हो कि 'राझणां' के निर्देशक आनंद राय आनंद है। फिल्म में अभय देओल और स्वरा भास्कर का भी महक्वपूर्ण रोल है। फिल्म में धनुष और सोनम के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही हैं वहीं रहमान का संगीत भी लोगों ने पसंद किया है।
आईये आपको बताते हैं 'राझणां' के बारे में आलोचकों की राय क्या है?


Click it and Unblock the Notifications











