'रांझणा' एक..अनदेखी-अनछुई लेकिन रोचक प्रेमकहानी

सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से एक सुनहरी प्रेमकहानी दस्तक देने जा रही है जिसका नाम है..'रांझणा'। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और रजनीकांत के दामाद धनुष के अभिनय से सजी इस प्रेमकहानी में कुछ बनारस का देसी अंदाज है तो वहीं कुछ दिल्ली की मस्ती भी हैं। एक तरफ स्कूल ड्रेस और दो चुटिया बांधे सोनम कपूर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है तो वहीं जींस पहनकर बाइक पर बैठकर दिल्ली की सड़कों पर उनका घूमना भी लोगों को भा रहा है।

कहा जा रहा कि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट होकर लवस्टोरी की हैट्रिक पूरी करने वाली है। फिल्मी पंडितों ने तो घोषणा कर दी है कि 'रांझणा' एक बड़ी हिट होगी औऱ आराम से सौ करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

फिल्म में पहली बार दक्षिण भारतीय हीरो धनुष ने हिंदी बोली है जो कि अपनेआप में काफी अनोखी बात है। जिसके कारण इस फिल्म की रिलीज का इंतजार केवल सोनम-धनुष और जनता को ही नहीं है बल्कि धनुष के ससुर और अभिनय के महारथि रजनीकांत को भी है।

फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय हैं।

आईये आपको दिखाते हैं राझणां फिल्म की तस्वीरें....

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X