रांझना- कुंदन के अलावा बिंदिया के हैं कही चाहने वाले!
रांझना फिल्म की सफलता ने सिर्फ सोनम कपूर और धनुष के करियर और जिंदगी को ही नहीं बदल के रख दिया है बल्कि फिल्म की सफलता ने रांझना फिल्म में कुंदन की दीवानी का किरदार निभाने वाली स्वारा की भी जिंदगी में काफी कुछ नया हो रहा है।हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रांझणा' में तमिल सुपरस्टार धनुष की दोस्त 'बिंदिया' का किरदार निभाया था स्वारा भास्कर ने। स्वरा भास्कर ने मीडिया को बताया कि दर्शकों ने फिल्म में उनके किरदार को इतना पसंद किया कि उनके पास दर्शकों की तरफ से ढेर सारे विवाह प्रस्ताव आ रहे हैं।
स्वरा ने यहां शुक्रवार को कहा, "मुझे अब तक आठ से 10 विवाह प्रस्ताव मिल चुके हैं। ढेर सारे लोगों ने मेरे फेसबुक खाते पर संदेश भेजा है कि 'कुंदन पागल है, मुझसे शादी कर लो, मैं सच में आपसे प्यार करता हूं।' यहां तक कि कुछ ने तो कहा है कि न तो वे पागल हैं और न ही वे मेरा पीछा करने वाले हैं और वे मेरा बहुत खयाल रखेंगे।"
स्वरा मजाकिया लहजे में कहती हैं, " मेरे जीवन में कुछ और हो न हो, भविष्य में मेरी गृहस्थी जरूर बस जाएगी।" स्वरा को मिल रहे ये प्रस्ताव वाकई काफी मजाकिया लग रहे हैं लेकिन ना जाने कितने लोग वाकइ स्वरा के प्यार में पागल हो गये हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications












