वीर भी हुए सीरियस
अपनी फिल्म डेल्ही बेली के चारों ओर चर्चा के बीच फिल्म अभिनेता वीर दास अपनी पहली गंभीर फिल्म राख की तैयारी में लगे हैं। फिल्म बदमाश कंपनी और मुंबआ सालसा जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके वीर दास के साथ तनुजा चंद्रा की फिल्म में भी अभिनेत्री राइमा सेन दिखाई देंगी।
वीर के मुताबिक राख उनकी पहली गंभीर फिल्म है। भोपाल के ग्रामीण इलाके में एक छोटा सा फिल्म का सेट लगाया गया है। बकौल वीर, इस पूरी फिल्म में वे कहीं भी मुस्कुराये नहीं हैं. मैं इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हूं. डेल्ही बेली फिल्म रिलीज होने के कुछ ही महीनों बाद यह फिल्म दर्शकों के सामने होगी. एक हास्य अभिनेता होने के बावजूद वीर ने फिल्म में गंभीर भूमिका निभाई है. वीर इस फिल्म में एक दुखी अभिनेता के रूप में नजर आयेंगे।
;

Click it and Unblock the Notifications












