रिलीज को तैयार 'राजनीति'
फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' जल्द ही रिलीज होने वाली है। वह अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'राजनीति' जून में रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रचार कार्यक्रम जल्द ही देश के आठ शहरों में शुरू किया जाएगा।
झा के मुताबिक फिल्म 'राजनीति' के लिए उनका उत्साह अधिक है। इसकी वजह यह है कि वह इस फिल्म को अब तक की अपनी सबसे पूर्ण फिल्म मानते हैं। वह कहते हैं कि यह फिल्म राजनीति के सभी पक्षों को उजागर करेगी।
झा ने कहा, "फिल्म में वहीं दिखाया जाएगा जो राजनीति में होता है। फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के लिए खूब मेहनत की है।" फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल, नसीरुद्दीन शाह और अजय देवगन जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे।
कैटरीना कैफ नाना पाटेकर प्रकाश झा रनबीर कपूर राजनीति katrina kaif nana patekar prakash jha raajneeti ranbir kapoor


Click it and Unblock the Notifications
