राजनीति को नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट
प्रकाश झा का बड़ा प्रोजेक्ट मानी जा रही फिल्म राजनीति एक नई मुसीबत में फंस गई है। असल में सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखने के बाद अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी देने से इंकार कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी की मंजूरी के लिए भेज दिया है। कमेटी से हरी झंडी मिलने के बाद ही राजनीति हॉल में रिलीज हो सकेगी।
कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल की स्टारिंग वाली फिल्म राजनीति पर सेंसर बोर्ड की निगाहें टेढ़ी होने का प्रमुख कारण वास्तविक राजनेताओं से मिलते-जुलते कैरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक सेंसर बोर्ड पहले यह मान रहा था कि राजनीति सिर्फ एक पॉलिटिकल ड्रामा है, लेकिन फिल्म देखने के बाद बोर्ड की भौंवें टेढ़ी हो गई हैं। बोर्ड ने फिल्म के कुछ सीन काटने की हिदायत दे डाली है।
क्लिक करें: कैटरीना के होठों में इंफेक्शन
फिल्म में दिखाए गए राजनेता वास्तविक राजनेताओं से काफी मिलते जुलते होने के कारण विवाद खड़े हो सकते हैं। सेंसर बोर्ड का कहना है कि चूंकि फिल्म काफी संवेदनशील है, लिहाजा इसे सर्टिफिकेट देने से पहले अन्य सदस्यों की राय लेना उचित रहेगा। सूत्रों के मुताबिक राजनीति पर सेंसर बोर्ड के सदस्यों में भी दो फाड़ हो गया है। कुछ लोग फिल्म के पक्ष में हैं, तो कुछ नहीं हैं।
फिलहाल राजनीति के निर्देशक प्रकाश झा ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। झा ने बस इतना कहा कि सेंसर बोर्ड जो तय करेगा, वो वही मानेंगे। कुल मिलाकर राजनीति की रिलीज में अढ़चने आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में फिल्म के निर्धारित समय पर रिलीज होने पर भी संशय पैदा हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











