राज द ..का संगीत रीलिज होगा

यह फिल्म अलौकिक शक्तियों पर आधारित है। मोहित सूरी द्धारा निर्देशित यह पांचवी फिल्म है जो भटट ब्रदरस के साथ बन रही है। कंगना का रोल इस फिल्म में भी एक फैशन माडल का है जो कि अपनी पिछली फिल्म 'फैशन' में कर चुकी है।
विशेष फिल्मस के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में संगीत राजू सिंह, तोषी, प्रणय और गौरव दास का है। पहले फिल्म के संगीत के लिए प्रीतम को लिया जाना था लेकिन बाद में उन्हें नही लिया गया।
फिल्म के संगीत के बारे में विक्रम भटट का कहना है कि मेरी सभी फिल्मों का संगीत मधुर होता है इस फिल्म के लिए भी काफी सोच समझकर संगीतकारो का चुनाव किया गया है।
उन्होंने कहा है कि फिल्म राज से कही बेहतर इस फिल्म का संगीत होगा। जो आपको खूब पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications