जब इस सुपरस्टार के गुस्से की वजह से चली गई थी शख्स की जान, 1 साल तक चला था मर्डर केस!
Raaj Kumar Secrets: जिस बॉलीवुड एक्टर के बारे में हम आपको आज बताने वाले हैं उसने काफी सारी फिल्मों में काम किया। यहां तक की चार दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। लेकिन बताया जाता है कि इन्होंने एक शख्स को इतना मारा था कि उसकी मौत हो गई थी। दरअसल हम बात कर रहे हैं राजकुमार की।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकुमार का जन्म कुलभूषण पंडित नाम से 8 अक्टूबर 1926 को हुआ था। चार दशकों तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। आज हम आपको राजकुमार के बारे में कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले राज बताने वाले हैं जिनको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
पुलिस ऑफिसर के तौर पर की थी नौकरी
बहुत कम लोगों को पता है कि राजकुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले पुलिस ऑफिसर के तौर पर काम किया था। दरअसल उनका जन्म पाकिस्तान के बलूचिस्तान (तब ब्रिटिश इंडिया का प्रांत हुआ करता था) में 1926 में हुआ। वह एक कश्मीरी पंडित हुआ करते थे और बलूचिस्तान से श्रीनगर माइग्रेट होकर आ गए थे।
राजकुमार के पत्नी और बच्चे
साल 1940 में राजकुमार मुंबई आए और बॉम्बे पुलिस के अंडर सब इंस्पेक्टर के तौर पर काम किया। साल 1960 में उन्होंने एंग्लो इंडियन जेनिफर पंडित से शादी कर ली थी। उन्होंने अपना नाम बदलकर गायत्री कुमार कर लिया था। वह एक एयर होस्टेस हुआ करती थी और फ्लाइट में उन दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हुए। उनके बेटे पुरु राजकुमार एक अभिनेता है और दूसरा बेटा पाणिनि राजकुमार और एक बेटी वास्तुविकता पंडित जिन्होंने साल 2006 की फिल्म 'एट: द पावर का शनि' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
जब राजकुमार की वजह से एक शख्स की हुई थी मौत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रजा मुराद ने न्यूज़ एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता राज कपूर को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि "एक बार राज कर अपने दोस्त और उनकी गर्लफ्रेंड के साथ जुहू बीच पर मौजूद थे। वहां पर किसी ने दोस्त की गर्लफ्रेंड के बारे में बहुत ही गंदा कमेंट कर दिया था तो राजकुमार सर को काफी गुस्सा आ गया था। उन्होंने उसे शख्स को इतनी बुरी तरीके से पीटा की उसकी मौत हो गई थी।"
राजकुमार के ऊपर था मर्डर केस
रजा मुराद ने खुलासा किया था कि राजकुमार के खिलाफ एक मर्डर केस भी चल रहा था। उन्होंने बताया था कि "मेरे पिता उनके बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे और इसी वजह से जब भी कोर्ट की सुनवाई हुआ करती थी तो वह उन्हें सपोर्ट करने के लिए जाते थे। यह केस काफी लंबा चला था और बाद में राजकुमार को बरी कर दिया गया था।"
खबरों की माने तो 'मदर इंडिया' फिल्म की रिलीज के बाद राजकुमार रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। वह अपने दोस्त डायरेक्टर प्रकाश अरोड़ा और उनकी पत्नी के साथ में शाम को घूमने गए और पान खाने के लिए एक लोकल दुकान पर रुके। इसी दौरान कुछ लोग वहां पर आ गए थे और एक्टर को तंग करने लग गए थे। उनके बीच झगड़ा हो गया था।
बाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुकदमा 1 साल तक चला था और राजकुमार को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था और इसके पीछे का कारण उनकी सब इंस्पेक्टर वाली नौकरी थी। जिसको भी संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई थी।
कैंसर से हुई थी एक्टर की मौत
राजकुमार का जुलाई 1996 में गले के कैंसर की वजह से 2 साल तक जूझने के बाद 69 साल की उम्र में निधन हो गया। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह नहीं चाहते की फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी व्यक्ति उनके अंतिम संस्कार में आए। वह सिर्फ चाहते थे कि उनके अंतिम संस्कार में उनका परिवार शामिल हो और कोई भी ना आए।


Click it and Unblock the Notifications