एमएस धोनी के बाद सुशांत सिंह राजपूत का एक और सरप्राइज़...हो जाएं तैयार!
कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म राबता की रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। अब ये फिल्म 9 जून को रिलीज़ होगी।
सुशांत सिंह राजपूत और कृति की साथ में आने वाली फिल्म राबता के रिलीज़ होने का फैन्स काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज़ डेट बदल गई है। खबरों की मानें तो ये फिल्म अब अगले साल 9 जून को रिलीज़ होगी।

इसकी जानकारी तरन आदर्श ने ट्वीट कर दी है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। रोमांटिक फिल्म के चलते इस फिल्म को वेलेनटाइन डे के मौके पर रिलीज़ करने का विचार था, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ाकर 9 जून कर दी हई है।


Click it and Unblock the Notifications