रजनीकांत के फैन्स रॉ वन को तमिल और तेलुगू में भी देख सकेंगे
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म रॉ वन में एक छोटे से रोल के लिए सुपर स्टार रजनीकांत को मना ही लिया। इतना ही नहीं वो रजनी कांत के

रजनीकांत को अपनी फिल्म में लेने से एक बात तो पता चलती है कि शाहरूख ने अपना पूरा ध्यान रॉ वन पर ही लगा दिया है और बस इसी बात का खास खमयाल रखते हैं कि किस तरह से रॉ वन को हिट किया जाए।
राणा फिल्म की शूटिंग के के समय रजनी अचानक ही बीमार हो गये तब से अब तक वो फिल्मी कैमरे के सामने नहीं आए हैं। अभी वो अपने घर में आराम कर रहे हैं इतना ही नहीं वो फिल्मों में नवंबर में वासपी करने की सोच रहे थे लेकिन शाहरूख की फिल्म रॉ वन के लिए वो अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में करेंगे।
इस फिल्म में रजनी ऐसे सीन में दिखाई देंगे जब शाहरूख पूरी तरह से दुश्मनों से घिर जाएंगे तब रजनीकांत अपने खास तरीके से फिल्म में इंट्री मारेंगे।
हम आपको बता दें कि फिल्म रॉ वन के म्यूजिक लांच में शाहरुख ने कहा था कि उनकी यह फिल्म रजनीकांत को समर्पित है, रॉ वन और रोबोट में कोई समानता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











