हिन्दी फिल्मों को बदल के रख दे देगी 'रा.वन': शाहरुख

शाहरुख ने शुक्रवार को फिक्की-फ्रेम्स सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "यह पूरी तरह से भारत में बनी फिल्म है और इसे वीएफएक्स स्टूडियो में बनाया गया है। इसमें ऐसा कुछ करने का प्रयास किया गया है जिससे फिल्मों की शैली बदल जाएगी। यदि भारतीय फिल्मकार इसी तरह का कुछ बनाना चाहें तो उन्हें इसके लिए आसानी से प्रौद्योगिकी उपलब्ध हो सकती है।"
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह फिल्म उनके पिछले 20 साल के करियर के दौरान दर्शकों से मिले प्यार और सम्मान की खातिर उन्हें कुछ देने का पहला प्रयास है। शाहरुख ने कहा, "मैंने भारत में हर किसी से एक वादा किया था। मैं यहां पिछले 20 साल से काम कर रहा हूं और मुझे एक अभिनेता के बतौर कहीं ज्यादा प्यार और सम्मान मिला है। अब मैं सोचता हूं कि लोगों को कुछ वापस लौटाने का समय है।"
'रा.वन' दीपावली के समय प्रदर्शित होगी लेकिन शाहरुख ने अभी से इसका प्रचार शुरू कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











