रॉ वन की रिलीज के बाद सिगरेट छोड़ देंगे शाहरूख

बिना सिगरेट के एक पल भी ना रह सकने वाले शाहरूख ने अपनी इस बुरी आदत को छोड़ने का फैसला कर लिया है उन्होने कहा है कि उनकी फिल्म रॉ वन की रिलीज के बाद वह सिगरेट को खुद से दूर कर देंगे। इनका कहना है कि स्मोकिंग एक ऐसी बुराई है जो एक व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालती है।
शाहरूख खुद अपनी इस आदत से परेशान हो चुके हैं इनका कहना है कि 'मैं स्मोकिंग छोड़ना चाहता हूं और जल्द ही इससे छुटकारा पा लूंगा। अब तो मेरी बेटी भी मुझसे पूछती है कि मैं कब इसे छोड़ने जा रहा हूं।'
शाहरूख आज कल अपनी फिल्म रॉ वन के प्रमोशन में काफई व्यस्त चल रहे हैं इनका कहना है कि ऐसी फिल्मों को प्रमोशन की जरूरत होती ही है।


Click it and Unblock the Notifications











