यूट्यूब-फेसबुक पर छायी शाहरुख की रॉ-वन

By Ajay Mohan

Ra.One
नयी दिल्ली। दक्षिण के सुपर स्‍टार रजनीकांत की रोबोट के आधार पर बनी शाहरुख खान की रॉ-वन ने इंटरनेट में यू-ट्यूब और फेसबुक पर धमाल मचा दिया है। हिन्‍दी फिल्‍म जगत के बादशाह शाहरुख खान ने नये तरीके का प्रोमोशन करते हुए फिल्‍म के कुछ वीडियो इन वेबसाइट पर डाले हैं।

पहली बार सुपर हीरो बने किंग खान ने अपनी फिल्म रा.वन के प्रचार के लिये एक नया माध्यम अपनाते हुए वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यू ट्यूब पर चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर अब तक फिल्म और शाहरूख से जुड़े 26 वीडियो अपलोड किए गए हैं।

यू-ट्यूब पर रा.वन चैनल की जबर्दस्त धूम है और अब तक करीब 68 लाख लोगों ने इसके आधिकारिक चैनल को देखा है। इस महीने भारत में लोगों ने यू ट्यूब पर सभी श्रेणियों में सबसे ज्यादा रा.वन चैनल देखा।

यू-ट्यूब के मुताबिक 4,347,328 लोगों ने रा.वन चैनल देखा। दुनिया की सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर भी किंग खान की फिल्म को जबर्दस्त शोहरत मिल रही है। फेसबुक पर रा.वन के पेज को अब तक 193,383 लोगों ने पसंद किया। इस फिल्म में पहली बार सुपरहीरो बने शाहरूख खान हैरतअंगेज कारनामे करते नजर आयेंगे। यह फिल्म 26 अक्तूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X