शाहरुख का रा.वन अवतार बेहद महंगा

By Jaya Nigam

भारत में साइंस फिक्शन बनाने वाले निर्माता-निर्देशकों फिल्म बनाने की शुरुआत से ही असुरक्षा महसूस करने लगते हैं। भारतीय दर्शक आमतौर पर इस तरह की फिल्मों को देखने सिनेमा हॉल जाना पसंद नहीं करते। कोई मिल गया की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की इस सोच को बदला है फिर भी खतरा तो होता ही है। ऐसे में अगर कोई रिस्क ले ही ले तो अपनी फिल्म चलाने के लिए क्या करे।

शाहरुख ने रा.वन बनाने के साथ ये खतरा तो मोल ले ही लिया है। लेकिन उन्होने इस फिल्म पर इतने पैसे खर्च किए हैं कि वह अब तक कि सबसे महंगी साइंस फिक्शन फिल्म बन गई है। जी हां, ये बात बिल्कुल सच है और रजनीकांत की फिल्म रोबोट का बजट भी इस फिल्म से कम ही थी। शाहरुख ने रा.वन के प्रोमो जारी कर दिए हैं और जम कर फिल्म की पब्लिसिटी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख का रा.वन अवतार बिल्कुल हट कर होगा।

बेहद भव्य सेटों और जबर्दस्त ग्राफिक के कमाल से बनाई गई ये फिल्म लोगों को कितना लुभा पाएगी ये कहना जरा मुश्किल है। फिर भी शाहरुख का ये अवतार लोगों को पसंद रहा है। शाहरुख का लुक किसी कॉमिक्स के सुपरहीरो लुक से बेहद मिलता-जुलता है। निर्माता-निर्देशक दोनों ही फिल्म की सफलता की कामना कर रहे हैं। जबकि लोग शाहरुख के रा.वन लुक को कृष के रितिक रोशन का भूला हुआ भाई बता रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X