रॉ वन नहीं चली तो कंगाल हो जाऊंगा : शाहरूख खान

फिल्म को लेकर तरह -तरह के सवाल लोगों के दिल में हैं। कोई कह रहा है कि ये फिल्म साइंस फिक्शन पर है तो कोई कह रहा है कि ये फिल्म रजनीकांत के रोबोट की नकल है। लेकिन जो भी हो इतना तो तय है कि इस फिल्म में शाहरूख खान ने पानी की तरह पैसा बहाया है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये रोबोट से भी महंगी फिल्म है।
इस बारे में जब हमने किंग खान से पूछा तो वो हंसने लगे। उन्होनें मुस्कुरा कर बोला कि अब मैं आप लोगों को क्या बोलूं लेकिन इतन तय है कि अगर ये फिल्म नहीं चली तो मैं कंगाल जरूर हो जाऊंगा।
आपको बता दें कि ये फिल्म दिवाली पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में शाहरूख खान एक सुपर हीरो की भूमिका में हैं,फिल्म में उनकी अभिनेत्री करीना कपूर हैं। फिल्म का छम्मक छल्लो गाना अभी से लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। शाहरूख के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications