..................... Ra One is not like Robot | रोबोट की धूल भी नहीं 'रॉ वन' - Hindi Filmibeat

रोबोट की धूल भी नहीं 'रॉ वन'

Ra One
जब से रॉ वन का जिक्र शुरू हुआ है, तब से ही कहा जा रहा था कि शाहरूख की रॉ वन बिल्कुल ही रजनीकांत के रोबोट जैसी है। लेकिन अब फिल्म पर्दे पर आ चुकी है और लोगों को उतनी अच्छी नहीं लगी जितनी उन्होंने उम्मीद की थी। लोगों ने कहा कि शाहरूख की रॉ वन, रजनीकांत के रोबोट की धूल भी नहीं है।

रोबोट में मनोरंजन के साथ एक कहानी थी और अभिनय था लेकिन रॉ.वन में सिवाय टेक्नोलॉजी के कुछ भी नहीं है। कहानी नाम की तो कोई चीज ही नहीं है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर बिल्कुल भी काम नहीं किया है। फिल्म देखकर निकले एक दर्शक मनीष तिवारी ने कहा कि फिल्म रॉ वन, रोबोट के पैर की धूल भी नहीं है।

वहीं शाहरूख की फिल्म की तुलना सलमान के बॉडीगार्ड से भी की जा रही थी। लेकिन ओपनिंग में शाहरूख, सलमान से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। फिल्म ने उतनी बिक्री नहीं की जितनी उम्मीद थी। कुल मिलाकर शुरूआती कारोबार ने शाहरूख की रॉ वन उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म समीक्षकों ने माना की फिल्म से लोगों को उम्मीद बहुत ज्यादा लगा ली थी, जो पूरी नहीं हुई इसलिए लोग निराश हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X