दर्शकों की नजरों से उतरी रॉ वन अब इंतजार है रॉकस्टार का

लोग अब सिनेमा हॉल की तरफ जाना भी पसंद नहीं कर रहे हैं। लूट फिल्म में गोविंदा कुछ खास नहीं कर पाये हैं, वही पुरानी घिसी पिटी कॉमेडी देख कर दर्शक उब चुके हैं। मिले ना मिले हम में कंगना को छोटे कपड़ो में ही दिखाया गया था लेकिन उनकी रास्कल फिल्म में उनकी बिकनी ही जादू नहीं कर पायी तो कम कपड़ों में भी लोग उन्हें एक आंख देखना पसंद नहीं कर रहे हैं।
इस हफ्ते सिल्वर स्क्रिन पर फिल्मों का अकाल ही पड़ गया है। रॉ वन को ज्यादा झटका मिक्स रिसपॉस के कारण ही मिला है। लोग शाहरूख के नाम पर भी रॉ वन देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। पहले हफ्तें रॉ वन ने ठीक ठाक बिजनेस किया लेकिन दूसरे हफ्ते से उसके भी कलेक्शन डाउन होते चले गये। अभी तो इस फिल्म ने कुल लागत भी नहीं निकाली है।
शाहरूख पर रणबीर कपूर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं जी हां रॉक्सटार के गाने काफी पॉपुलर हो चुके हैं, लोग रणबीर को उनके नये लुक में देखना चाहते हैं। इस फिल्म में रणबीर के साथ पहली बार नर्गिस फाखरी भी पर्दे पर दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











