..................... Ra One is expensive love story of super hero | करीब 150 करोड़ में बनी है सुपरहीरो की प्रेम कहानी 'रॉ वन' - Hindi Filmibeat

करीब 150 करोड़ में बनी है सुपरहीरो की प्रेम कहानी 'रॉ वन'

Ra One
किंग खान शाहरूख अपनी फिल्म रॉ वन के साथ धमाका करने को तैयार है। इस फिल्म को हिट करने के लिए शाहरूख ने कोई कसर बाकी रहने नहीं दी है, चाहे वो तकनीक हो या फिल्म के कास्ट, फिल्म के ट्रेलर देख कर ही ऐसा लगता है कि इस फिल्म के लिए शाहरूख ने पानी की तरह पैसा बहाया है।

शाहरुख ने अपनी इस फिल्म को बनाने के लिए लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अगर बजट के हिसाब से देखें तो यह फिल्म देश की तीसरी सबसे महंगी फिल्म होगी। इसके पहले 2009 में अक्षय कुमार की 'ब्ल्यू' बॉलीवुड की ऐसी फिल्म थी जिसके लिए 129 करोड़ रुपए खर्च किये गये थे। इसके बाद बारी आती है रजनीकांत की फिल्म इंधिरन की इसके लिए तो करीब 190 करोड़ रूपये खर्च किये गये।

रॉ व न की सफलता के लिए शाहरूख ने कई कम्पनी के साथ टाइअप भी किया है और कुछ शहरों का भी दौरा किया। सूत्र की बात माने तो बादशाह खान ने 52 करोड़ रुपए तो सिर्फ इस फिल्म की मार्केटिंग पर खर्च किए हैं। इसके बाद भी जब शाहरूख ने यह फिल्म देखी तो उन्होंने लिखा कि यह एकबार फिर से लव स्टोरी ही बन गयी है। यानी शाहरूख की रॉ वन देश की सबसे महंगी लव स्टोरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X