सामाजिक संदेश की फिल्म है रॉ वन : शाहरूख खान

शाहरूख ने लोगों से कहा कि अगर अपने फिल्म के प्रोमो देखे होगें तो आपको याद होगा कि फिल्म की अभिनेत्री करीना कपूर बड़ी ही मासूमियत से पूछती है कि हिंदुस्तान में हर गाली मां-बहन को लेकर क्यों शुरू होती है? शाहरूख ने कहा कि इस बात को वो जब सुनते हैं तो उन्हें पुरूषों की इस बात पर काफी शर्म आती है।
किंग खान ने ये बातें भोपाल में कहीं। शाहरूख खान ने इस प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म के आयटम नंबर छम्मक-छल्लो पर जमकर कमर मटकायी। लोग भी उनके साथ झूमते नजर आये। फिल्म में उनके साथ करीना और अर्जुन रामपाल भी नजर आयेगें। हालांकि किंग खान ने कहा कि उनकी ये फिल्म बच्चों और परिवार दोनों के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications











