पहले दिन ना सही दूसरे दिन चला 'रॉ वन' का जादू

Shahrukh Khan
शाहरूख की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रॉ वन' पर्दे पर आ चुकी है। इस दीवाली पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा था फिल्म ने पहले दिन उतना अच्छा बिजनेस नहीं किया जितने की उम्मीद की जा रही थी। शाहरूख की 'रॉ वन', सलमान की 'बॉडीगार्ड' से पिछड़ गयी है लेकिन दीवाली के दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और जबरदस्त बिजनेस किया।

खबर है कि दो दिन में फिल्म ने 62.59 करोड़ रूपये का कारोबार किया। फिल्म ने दीपावली के दिन 28.5 करोड़ रूपये का कुल कारोबार किया जिसमें 18.5 करोड़ रूपये का शुद्ध राजस्व रहा। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि हिंदी फिल्म इतिहास में पहली बार हुआ है। फिल्म के दूसरे दिन अर्थात गुरूवार को फिल्म ने 36 करोड़ रूपये का सकल राजस्व एकत्र किया और 25.10 करोड़ रूपये शुद्ध कमाई रही। विदेशों में भी फिल्म ने जोरदार कमाई की है। फिल्म ने विदेशों से भी होने वाली कमाई का रिकार्ड तोड़ा है।

फिल्म में शाहरूख खान के अलावा करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी है। वैसे बैंगलोर में फिल्म देखकर निकले लोगों से वनइंडिया ने जब बात की, उन्होंने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। किसी को यह फिल्म बहुत अच्छी लगी तो किसी को बहुत ज्यादा बकवास।

लेकिन इतना तय रहा कि त्योहार के चलते इस फिल्म को देखने वालों की तादात काफी अच्छी थी। फिल्म को आईटी सिटी में अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म का आयटम नंबर छम्मक-छल्लो और करीना कपूर लोगों को काफी पसंद आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X