आखिर फ्लाप होते होते हिट कैसे हो गयी 'रॉ वन'

और आज खबर यह है कि 'रा.वन' ने शुरुआती पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये की कमाई की है। वितरकों ने दावा किया कि इस फिल्म ने शुरुआती पांच दिनों में 170 करोड़ रुपये कमाएं हैं। 'रेड चिलीज' एंड 'इरोज इंटरनेशल' द्वारा निर्मित फिल्म 'रां.वन' गत 26 अक्तूबर को रिलीज हुई है। पूरी दुनिया के 4,000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर बॉक्स की मिश्रित प्रतिक्रिया है।
खबर थी कि शाहरूख की यह फिल्म 150 करोड़ की लागत से बनीं है। इसलिए ताजा खबर के मुताबिक तो यह फिल्म हिट हो गयी। आखिर सोचने वाली बात यह है कि दो दिन में ही ऐसा क्या हो गया कि फिल्म ने दम तोड़ते तोड़ते अचानक रफ्तार पकड़ ली। और फिल्म को हिट करा दिया गया। फिल्म को प्रमोशन को लेकर किंग खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
उसका प्रतिफल उन्हें फिल्म के सफल होने पर मिला है। लेकिन जितना शोर सलमान की 'बॉडीगार्ड' और आमिर खान की 'थ्री इडियट्स' के प्रदर्शित होने के बाद हुआ था, उतना शोर 'रॉ वन' के प्रदर्शित होने के बाद नहीं हुआ। खैर इतना तो तय हो गया है कि अब किंग खान का दीवाला नहीं निकलेगा क्योंकि उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि अगर फिल्म नहीं चली तो वो कंगाल हो जायेगें।


Click it and Unblock the Notifications











