रॉ वन का विलेन है खुंखार अर्जुन

रॉ वन के इस अवतार को लगभग एक मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है। एक तरफ अरिजुन रामपाल पर्दे पर आते है तो पिछे उनके रावण का दहन भी होते दिखाया गया है साथ ही इस दृश्य में असली जान एक डायलॉग से आ जाता है ये कुछ इस तरह का है... तुम हर साल रावण को इसिलए जलाते हो क्योंकि तुम जानते हो वो कभी नहीं मरता।
वैसे इस ट्रेलर में अर्जुन के दो अवतार दिखे एक अवतार में वो बाल्ड लुक में काफी अलग लग रहे हैं और दुसरे अवतार में वो किसी वीडियों गेम के विलेन की तरह दिखाई दे रहे हैं। वैसे इस लुक को देख कर ऐसा लगता है कि इस गेटअप के लिए काफी खर्चा किया गया है।
वैसे शाहरूख का ये विलेन बॉलीवुड से सारे विलेन से पूरी तरह अलग ही दिखाई दे रहा है। ये चाहे वो अमरीश पुरी का मोगैमेबो हो या शान मुवी का विलेन शाकाल हो। ये इन सब से खुंखार ही दिखाई दे रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











