R... Rajkumar में सोनाक्षी ने दबा कर शाहिद को मारा चांटा!
पहले इस फिल्म का नाम रैंबो राजकुमार था लेकिन बाद में नाम को लेकर इतने विवाद हुए कि फिल्म के निर्माताओं को फिल्म का नाम बदलकर आर... रखना पड़ा। जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो प्रभु देवा ने कहा कि 6 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि फिल्म का पूरा नाम क्या है। आर... राजकुमार फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से एक राउडी से रुप में नज़र आएंगी। सोनाक्षी ने कहा कि आर राजकुमार में प्रभु देवा ने उनसे जितना राउडी किरदार प्ले कराया है उतना उन्होंने पहले कभी नही किया है। सोनाक्षी ने कहा कि प्रभु देवा से उनका बहुत ही राउडी कनेक्शन है।
शाहिद कपूर से जब पूछा गया कि प्रभु देवा के साथ काम करके सलमान खान, अक्षय कुमार की किस्मत तो काफी चमकी है क्या लगता है कि शाहिद के लिए भी प्रभु देवा लकी साबित होंगे। इसपर शाहिद ने कहा कि जिन भी एक्टरों के नाम आपने लिये हैं वो वैसे ही बहुत बड़े एक्टर हैं। दूसरी बात प्रभु देवा के साथ काम करके मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ये फिल्म हिट होगी। अपनी फिल्म फटा पोस्टर की असफलता को लेकर शाहिद जरुर कुछ निराश नज़र आए। लेकिन वहीं प्रभु देवा की फिल्म से उन्हें अभी भी काफी उम्मीदें है।


Click it and Unblock the Notifications
