मेरी फिल्म 'आर..राजकुमार' है पापा का धमाकेदार बर्थ-डे गिफ्ट: सोनाक्षी सिन्हा
9 दिसंबर को बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघन सिन्हा का जन्मदिन है जिसके लिए उनके घरवालों ने विशेष तैयारी की है लेकिन उनकी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पापा को देने के लिए एक बेहद ही अलग और अनोखा गिफ्ट देने का ऐलान किया है और वह गिफ्ट है सोनाक्षी की आने वाली फिल्म 'आर..राजकुमार' ।
सोनाक्षी ने फिल्म का प्रमोशन करते हुए कहा कि पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जन्मदिन पर वह इस फिल्म को बतौर तोहफा उन्हें देंगी। फिल्म के म्यूजिक लांच पर सोनाक्षी ने कहा कि हर साल कुछ फिल्में प्रदर्शित होती हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि 'आर..राजकुमार' के रूप में पापा को इस साल एक बड़ा धमाकेदार उपहार दूं।"
गौरतलब है कि प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं फिल्म 'आर..राजकुमार' छह दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी अभिनेता शाहिद कपूर के साथ नजर आ रही है।
फिल्म पूरी तरह से मसाला फिल्म हैं। फिल्म के गाने गंदी बात... ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है और अभी से यह गाना लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और इमोशनल ड्रामा है।
More from Filmibeat
sonakshi sinha r rajkumar shahid kapoor shatrughan sinha सोनाक्षी सिन्हा आर राजकुमार शाहिद कपूर शत्रुघन सिन्हा


Click it and Unblock the Notifications












