आर राजकुमार फुल मसाला फिल्म- ट्विटर रिव्यू!
आर राजकुमार फिल्म को लेकर लोगों ने एक से बढ़कर एक कमेंट दिये हैं। कियारा सांधू ने ट्वीट किया "आर राजकुमार शाहिद कपूर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। आर राजकुमार ने पहले ही दिन इंडिया में 11 करोड़ और ओवरसीज में 6 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले ही दिन कुल 17 करोड़ की कमाई की है। बेहतरीन कलेक्शन है आर राजकुमार का।" सौमिता ने ट्वीट किया है "आर राजकुमार एक फुल मसाला एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में बेहतरीन एक्शन है। मेरी तरफ से फिल्म को पांच स्टार। सोनाक्षी सिन्हा ने भी बेहतरीन काम किया है।"
सोना ने ट्वीट किया "अभी अभी मैंने आर राजकुमार फिल्म देखी। पूरा हाॉल तालियों और सीटियों से गूंज रहा था। इसे कहते हैं फिल्म। प्रभु देवा स्टाइल फिल्म। गानों ने तो कमाल ही कर दिया। प्रभु का डासं और शाहिद की तुकबंदी ने मजे दिला दिये। एक्शन भी भरपूर था।" पाथेर पंचाली ने ट्वीट किया "सभी को आर राजकुमार फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म का एक एक सीन इंज्वॉय करेंगे आप। लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है। फुल ऑन धमाल।"


Click it and Unblock the Notifications












