आर राजकुमार की शानदार ओपनिंग, पहले ही दिन कमाए 9 करोड़!
आर राजकुमार फिल्म 2200 स्क्रीन्स में रिलीज हुई। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और पहले ही दिन लगभग 9 करोड़ की कमाई की। आर राजकुमार को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी लोगों की तरफ से बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। लोगों को फिल्म मे शाहिद का डांस, उनके एक्शन सीक्वेंस और साथ ही उनकी कॉमेडी की टाइमिंग काफी पंसद आई। शाहिद कपूर ने भी अपनी तरफ से आर राजकुमार को प्रमोट करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी थी। शाहिद के लिए प्रभु देवा काफी लकी साबित हुए हैं। प्रभु देवा ने आखिरकार शाहिद के गिरते हुए करियर को काफी अच्छा बैक अप दे दिया है।
आर राजकुमार की कहानी रोमियो राजकुमार (शाहिद कपूर) की कहानी है जो कि चंदा से प्यार करता है और उसे पाने के लिए हर एक हद तक जाता है। सिनेमाहॉल में आर राजकुमार के एक एक डायलॉग पर जमकर तालियां और सीटियां बजीं। इसके अलावा फिल्म के गाने भी लोगों को बेहद पसंद आए। खासतौर पर गंदी बात, गयी मेरी मत मारी जैसे गाने तो दर्शकों की जुबां पर चढ़ गये।


Click it and Unblock the Notifications












