आर राजकुमार-बुलैट राजा की तुलना के पीछे करीना हैं सोनाक्षी नहीं!
प्रभु देवा और तिग्मांशू धूलिया हाल ही में रिलीज हुई अपनी अपनी फिल्मों आर राजकुमार और बुलैट राजा के कंपेरिसन को लेकर काफी परेशान हैं। इन दोनों निर्देशकों का कहना है कि दोनों फिल्में एक दूसरे से बिल्कुल ही अलग है। दोनों फिल्मों में अलग ही एनर्जी हैं। फिर भला दोनों फिल्मों को कंपेयर क्यों किया जा रहा है। यहां पर प्रभु देवा और तिग्मांशू धूलिया ये भूल गये कि दोनों फिल्मों की तुलना के पीछे एक ही हिरोइन यानी सोनाक्षी सिन्हा का होना वजह नहीं है। बल्कि दोनों फिल्मों की तुलना इसलिए हो रही है क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है कि करीना कपूर, सैफ अली खान और शाहिद कपूर की फिल्में एक के बाद एक रिलीज हुई हैं।
पहले करीना कपूर की फिल्म गोरी तेरे प्यार में रिलीज हुई जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गयी। उसके बाद सैफ अली खान की फिल्म बुलैट राजा रिलीज हुई लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी। उसके बाद रिलीज हुई शाहिद कपूर की आर राजकुमार। इन तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाई की आर राजकुमार ने। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म दर्शकों को बेहद भाई और लोगों ने सीटी मार मारकर फिल्म को देखा। वैसे तो बुलैट राजा और आर राजकुमार दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शक तब से उत्सुक थे जब से फिल्म की रिलीज की डेट्स सामने आई थीं। लोग तभी से ये सोच रहे थे कि भला शाहिद और सैफ में से बॉक्स ऑफिस पर बाजी कौन मारेगा।
करीना जो कि सैफ की पत्नी हैं और पहले शाहिद की गर्लफ्रैंड थीं वो इस कंपेरिजन की मुख्य वजह हैं। अब ऐसे में अगर प्रभु देवा और तिग्मांशू को इस बात का बुरा लग रहा है कि लोगों को उनकी फिल्मों को कंपेयर नहीं करना चाहिए तो उन्हें ये बात समझनी होगी कि उनकी फिल्मों को कंपेयर नहीं किया जा रहा है बल्कि शाहिद कपूर और सैफ अली खान को आपस में कंपेय किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











