आर राजकुमार निकले गोरी तेरे प्यार में और बुलैट राजा से आगे, बेहतरीन रिस्पॉंस!
प्रभु देवा के साथ काम करने को लेकर शाहिद पहले से ही काफी उत्साहित हैं। शाहिद को पता था कि प्रभु देवा एक ऐसे निर्देशक हैं जो कि शाहिद की हर एक काबिलयत को अच्छी तरह से यूज करेंगे और उन्हें एक हिट फिल्म देंगे। आर राजकुमार का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 9 करोड़ रहा और दूसरे दिन भी फिल्म ने लगभग 9 करोड़ ही कमाए। आर राजुकमार के बाद बॉलीवुड की इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रही फिल्म धूम 3 रिलीज होगी जिसका बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को इंतजार है। सभी को पता है कि धूम 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। लेकिन तब तक शाहिद कपूर की फिल्म आर राजकुमार एक अच्छा अमाउंट कमा लेगी।
आर राजकुमार फिल्म में शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्शन, कॉमेडी और डांसिंग नंबर्स दिये हैं। हालांकि फिल्म के क्लाइमेंक्स में एक्शन कुछ ज्यादा ही ओवर हो गया लेकिन इसके बावजूद शाहिद कपूर के डांस ने और उनकी बेहतरीन कॉमेडी डायलॉग्स ने फिल्म को बचा लिया। सोनाक्षी हर बार की तरह इस फिल्म में भी एवरेज ही नज़र आईँ। पूरा ध्यान तो शाहिद की हीरोगीरी पर ही था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए हैं। लोगों की जुबान तक पर गाने चढ़ गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












