माधवन के साथ अर्जुन-आलिया ने भी कहा बेहतर भारत के लिए वोट करें!

माधवन के अलावा बॉलीवुड के यंग स्टार्स आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने भी हाल ही में अपने इंटरव्यू के दौरान अपने फैन्स ने वोट करने की अपील की और कहा कि अगर वो सरकार को लेकर सिर्फ बुरी और शिकायतें ही करते रहेंगे तो उससे कुछ नहीं होगा। देश को बदलने के लिए हमें उस बदलाव का हिस्सा भी बनना होगा। आलिया भटट् जो कि विदेशी नागरिक हैं और इंडिया की नागरिकता ना होने के चलते वो वोट नहीं कर सकतीं का कहना है "मैं वोट तो नहीं कर सकती लेकिन अभी तक जितने भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर गयी हूं मैंने लोगों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया है। हमारे देश में करीब 12 करोड़ यंग लोग हैं और अगर उनमें से आधे लोगों ने भी वोट किया तो हमारे देश में एक बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।"
पूरी दुनिया में सिर्फ एक करीना कपूर हैं और एक ही रहेंगी- आलिया भट्ट!
"भारत बहुत सारे प्रदेशों से मिलकर बना है। हर एक प्रदेश की अपनी अलग जरुरते हैं। महाराष्ट्रा के लोगों की जो जरुरत है वो शायद नागालैंड के लोगों की ना हो। तो हमे एक ऐसी सरकार चाहिए जो कि हर एक प्रदेश की देखभाल एक मां की तरह करे। जो कि हर एक प्रदेश के लोगों की जरुरतों का ख्याल रख सके। अगर हमारे देश के नौजवान लोग वोट करेंगे तो हम एक बेहतर भारत देख सकेंगे।"
मैं यही कहना चाहता हूं कि हमारे देश के सभी लोग जाएं और वोट करें। अगर आप देश में कुछ बदलाव चाहते हैं तो आपको खुद उस बदलाव का हिस्सा बनना होगा। तो आप जाइये वोट करिये और भारत की तरक्की में अपना योगदान दीजिए। हम हमेशा ही सिर्फ शिकायतें करते हैं लेकिन आप तभी सरकार को लेकर शिकायत कर सकते हैं अगर आपने वोट किया हो। तो हम सभी को मिलकर वोट करके एक सही सरकार को चुनना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











