Kangana Ranaut: कंगना की तारीफ करते दिखे आर माधवन, फैंस ने साझा किए अनोखे किस्से

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बिंदास और वेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है, हर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखने के वजह से कंगना की सभी से लड़ाई होती रहती है। ऐसे में कंगना रनौत की इंडस्ट्री में कोई तारीफ कर दे तो बड़ी बात है, परंतु इस बार कंगना की तारीफ करते हुए आर माधवन ने एक्ट्रेस के बारें में बहुत कुछ कह दिया है।

कंगना रनौत की तारीफ उनके संग फिल्म तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके आर माधवन ने की है। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में कंगना की दिल खोलकर तारीफ की है।

आर माधवन ने रोहन दुआ के साथ बातचीत में अपनी जिंदगी में आने वाली मजबूत महिलाओं के बारे में बात की। फिर चाहे वो उनकी मां रहीं हो या फिर उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेसेस।

आर माधवन ने कहा कि, ''उन्होंने इनसे बहुत कुछ सीखा है। आर माधवन ने कंगना के बारे में बात करते हुए कहा कि वो उस तरह की एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्हें आप डॉमिनट कर सकते हैं।''

माधवन ने अपनी को-स्टार्स के बारे में बात करते हुए कहा, ''कंगना या शालिनी या उन सभी मजबूत महिलाओं के साथ काम करना, जिनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिला, वे सभी अपनी राय रखने वाली महिलाएं थीं। वो आसानी से हार मानने वाली औरतें नहीं हैं। वे घिसी-पिटी अभिनेत्रियां नहीं हैं।''

कंगना की तारीफ करते हुए माधवन ने आग कहा, ''उन्हें पहचानना भी जरुरी है जो पर्दे पर अपने अनुभवों को मजबूती से रखते हैं और एक अहम किरदार निभाने के लायक होते हैं। मैं कंगना को इसका पूरा क्रेडिट दूंगा, वो बेहद स्मार्ट हैं और हम सभी के लिए अहम हैं।''

आगे कंगना को लेकर आर माधवन ने कहा, ''वो सच में एक असाधारण अभिनेत्री हैं जो अपने किरदार में बहुत कुछ लेकर आती हैं और देखिए आज वो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों काम कर रही हैं, जिसने मुझे बेहद हैरान किया।" खैर कंगना के लिए आर माधवन ने जो बातें कही है वे सच ही हैं, कंगना रनौत आज के दौर की सबसे मजबूत अभिनेत्रियों में से एक हैं।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X