'दूसरे के बेड पर शर्ट उतारकर..' आर माधवन ने बेटे को क्यों दी ऐसी सलाह, हैरान हो जाएंगे आप!

R Madhvan on His Son- साउथ और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना चुके अभिनेता आर माधवन इस वक्त चर्चा में है। उन्होने आमिर खान के साथ फिल्म 3 इडियट्स में भी शानदार काम किया था और उस फिल्म में उनके किरदार ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी थी।
लेकिन इस वक्त आर माधवन किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने बेटे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने अपने बेटे को एक ऐसी सलाह दी है जिसके बाद लोग हैरान हैं कारण जानना चाहते हैं।
बिना शर्ट बेड पर..
आर माधवन काफी खुलकर अपनी बातें सबके सामने रखते रहे हैं और इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है। उन्होने अपने बेटे से कहा है कि वो किसी दूसरी के बेड पर कभी शर्ट उतारकर ना सोए।
जी हां, इस दौरान आर माधवव एक इंटरव्यू में थे और बेटे वेदांत को लेकर उन्होने खुलासा कियाष उन्होने बताया कि बेटे से मैने कहा है, "आप बिना शर्ट के किसी के बेड पर सोते हुई नहीं नजर आ सकते है।
उस पोज में आपकी एक तस्वीर ही नेशनल खबर बन जाएगा। जिस तरह से आपके दोस्त हैं, आप वैसे केयरफ्री होने का जोखिम नहीं उठा सकते। क्योंकि आप पहचाने गए तो आप पर मॉडल बनने का बोझ है।'' गौरतलब है कि आर माधवन के बेटे वेदांत एक एथलीट है।
फिल्मों में नहीं आए नजर
आर माधवन काफी समय से किसी हिंदी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। कुछ समय पहले अजय देवगन के साथ वो फिल्म शैतान में दिखे थे और अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था। लेकिन तब से वो एक शानदार हिट की तलाश में हैं। देखने वाली बात होगी कि उनकी ये तलाश कब पूरी होती है। बता दें कि अजय देवगन के साथ उनको काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











