आर.माधवन ने तनु वेड्स मनु 3 बनने के अफवाहों पर दिया बयान
आर माधवन ने तन्नु वेड्स मन्नु 3 के बनने की अफवाहों पर अपना बयान दिया है। जानिए क्या कहा आर माधवन ने।
तनु वेड्स मनु बनने की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी और साथ ही ये भी कहा जा रहा था कि फिल्म पर काम भी जल्द ही शुरू होगा। हां अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अब आर माधवन ने खुलकर फिल्म के बारे में बात की है।
उनसे जब पूछा गया कि क्या वाकई तनु वेड्स मनु 3 बन रही है तो उन्होंने "मुझे थोड़ा सा भी आइडिया नहीं है कि तनु वेड्स मनु 3 बन रही है। या ये बनाने पर विचाार किया जा रहा है।" अब आर माधवन के इस जवाब के बाद इतना तो पक्का है कि फिलहाल फिल्म नहीं बन रही है क्योंकि बिना माधवन के फिल्म तो बनेगी नहीं।

पिछले साल आर.माधवन की साला खडूस आई थी और वो फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के साथ चंदा मामा दूर के में नजर आएंगे। अपने रोल के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया हां इतना जरूर है कि वो फिल्म में पायलट के किरदार में हैं।
बहरहाल तनु वेड्स मनु के बनने के फिलहाल भले कोई आसार नहीं आ रहे हो लेकिन फैन्स उनकी फिल्म चंदा मामा दूर के का जरूर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











