..................... आर माधवन के बेटे वेदांत ने जीता एशियन एज चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल | R Madhavan son Vedant wins a silver at Asian Age Championship - Hindi Filmibeat

आर माधवन के बेटे वेदांत ने किया भारत का नाम रोशन, आप भी तस्वीर देखेंगे तो गर्व करेंगे

एक तरफ जहां स्टार किड्स लगातार अपने डेब्यू कर रहे हैं वहीं एक स्टार किड ऐसा भी है जो बिल्कुल अलग रास्ते पर चल रहा है। बात हो रही है आर माधवन के बेटे वेदांत की। वेदांत हाल ही में इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एशियन एज चैंपियनशिप में वेदांत ने स्विमिंग में अलग अलग देशों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी।

वेदांत ने ना सिर्फ दूसरे देश के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर दी बल्कि उन्होंने भारत के लिए एक सिल्वर मेडल भी हासिल किया। वेदांत की इस जीत पर फैन्स और माधवन के दोस्त लगातार वेदांत को बधाईयां।

 r-madhavan-son-vedant-wins-a-silver-at-asian-age-championship-abhishek-bachchan-congratulates

वेदांत की उम्र 14 साल है और उन्होंने 4X100 मीटर रिले रेस में भाग लिया था। आर माधवन ने वेदांत की मेडल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत को उसका पहला सिलवर मिला और भगवान की दया से वेदांत को इतने बड़े स्तर पर भारत का प्रतिनिधि बनने का मौका पहली बार मिला।

धीरे धीरे माधवन को बधाई संदेश भी आने लगे जिनमें सबसे पहले थे अभिषेक बच्चन। गौरतलब है कि पिछले साल भी वेदांत ने एक नेशनल इवेंट में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। उस समय भी माधवन ने वेदांत की जीत को बड़े ही गर्व के साथ फैन्स और दोस्तों के साथ शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X