Posche से ड्राइविंग सीख रहा है इस स्टार का बेटा, Shocked नेटिजंस बोले- हमने तो मारूती 800 से सीखी

R Madhavan Son Vedant Trolled For Learn Driving

आर माधवन को मनोरंजन की दुनिया का सबसे जाना पहचाना चेहरा माना जाता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनका बेटा वेदांत भी इन दिनों काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. कई बार भी दांत की फोटोस और वीडियो भी इंटरनेट पर खूब वायरल होती है. लेकिन हाल ही में वेदांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो की वजह से नेटीज़न्स ने वेदांत को जमकर ट्रोल कर दिया है. दरअसल आपको बता दें कि वेदांत वीडियो में बताते हुए नजर आए कि वह ड्राइविंग सीख रहे हैं. यह तो ठीक था लेकिन वह ड्राइविंग Porsche में जाकर सीख रहे हैं और इसी बात को लेकर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

वेदांत को स्विमिंग के लिए मिले हैं कई अवार्ड

आर माधवन के बेटे वेदांत काफी बेहतरीन स्विमर माने जाते हैं और उन्होंने कई सारे अवार्ड भी अपने नाम किए. वेदांत को कई बार सोशल मीडिया पर भी फैंस का खूब प्यार मिलता है. लेकिन इस बार उनके एक वीडियो के वजह से लोगों ने उनको काफी खरी-खोटी सुनाई है. वेदांत इन दिनों अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं और इसी वजह से वह अपना पहला एग्जाम भी पास कर लिए हैं. अब उनका ड्राइविंग टेस्ट होगा और इसे से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है.

ड्राइविंग सीखने को लेकर वेदांत हुए ट्रोल

वेदांत का जो भी वीडियो वायरल हो रहा है उसमें उन्होंने वाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर के शॉर्ट भी पहने हुए हैं. वह दुबई के एक ड्राइविंग स्कूल में ड्राइविंग क्लासेस ले रहे हैं. वीडियो में वह वाइट Porsche में बैठे हुए नजर आए. उन्होंने इस वीडियो में यह भी कहा कि "हाय मैं वेदांत हूं और आज मैं मोटर ड्राइविंग सेंटर पर आया हूं. मेरा थ्योरी एग्जाम क्लियर हो गया है और अब मैं अपने इंस्ट्रक्टर के साथ में ड्राइविंग क्लास ले रहा हूं. मैं Porsche में बैठा हूं और अब अपनी लाइसेंस को पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

वेदांत का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल सबसे ज्यादा ध्यान इस वीडियो पर इसीलिए गया क्योंकि वेदांत Porsche में बैठकर ड्राइविंग सीख रहे हैं. इसी के चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. एक यूजर ने उन्हें कहा कि "ओह, आप Porsche से ड्राइविंग सीख रहे हो. क्या मैं ही सिर्फ अकेला हूं जिसने मारुति से गाड़ी सीखी." वहीं एक और यूजर का कमेंट नजर आया जिसमें उसने लिखा कि "मारुति 800 ने तो इस वीडियो को देखने के बाद में सोशल मीडिया ही छोड़ दिया होगा."

Read more about: r madhavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X