R Madhavan: एक्टर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान करके पोस्टर किया साझा

R Madhavan: बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी नई फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म एक बायोपिक है, इसमें वह महान वैज्ञानिक जीडी नायडू की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म आर माधवन जीडी नायडू की भूमिका में नजर आएंगे, जीडी नायजू को 'भारत का एडिशन' और 'कोयम्बटूर का धन निर्माता' कहा जाता है। उन्होंने डी बालासुंदरम नायडू के साथ मिलकर अपनी पहली भारतीय इलेक्ट्रिक मोटर विकसित की थी। इस फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी किया गया है।
जीडी नायडू की विरासत देश में पहली इलेक्ट्रिक मोटर के निर्माण से जुड़ी हुई है। फिल्म का निर्माण मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। टीम ने कलाकारों के विवरण के साथ फिल्म का आधिकारिक शीर्षक पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म में जीडी नायडू के बचपन से लेकर मृत्यु तक की कहानी दिखाई जाएगी।
Next biopic after super satisfying #Rocketry is going to be from @ActorMadhavan in & as #GdNaidu ; Engineer who’s often referred as “ Edison of India”
— Venkatramanan (@VenkatRamanan_) April 6, 2023
Also, he’s credited with the manufacture of the 1st electric motor in India. pic.twitter.com/1Hg4zGXax4
अभिनेता आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिट्वीट किया है। फिल्म के पोस्टर में एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जो खड़ा हुआ एक कार को देख रहा है। दरअसल, पोस्टर के जरिए यह दर्शाया गया है कि जीडी नायडू अपने गेराज में खड़े हैं, जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक मोटर का आविष्कार किया था।
गौरतलब है कि, अभिनेता आर माधवन साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं। वह अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications