रणवीर सिंह के साथ माधवन ने शेयर की ऐसी तस्वीर, भड़के लोगों ने कहा- अनफॉलो कर देंगे
एक्टर आर माधवन और रणवीर सिंह एनबीए अबू धाबी गेम्स 2022 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
R Madhavan And Ranveer Singh Viral Photo: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी जानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने यूनिक फैशन के लिए भी काफी फेमस हैं। अपने अजीबोगरीब स्टाइल के चलते रणवीर सिंह कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। लोग जमकर उनका मजाक बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट वायरल हुआ था जिस पर कई मीम्स भी बनाए गए थे। हाल ही में एक्टर आर माधवन और रणवीर सिंह एनबीए अबू धाबी गेम्स 2022 में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन लोग दोनों को ट्रोल करने में लगे हैं।

वायरल हो रही है माधवन-रणवीर की फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हुई रणवीर सिंह और आर माधवन की सेल्फी पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस तस्वीर को देखने के बाद कई लोगों ने आर माधवन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह के साथ अपनी ये तस्वीर आर माधवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों के चेहरों पर एक दूसरे से मिलने की खुशी साफ दिखआई दे रही है। रणवीर सिंह और आर माधवन को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों लंबे अर्से बाद मिले हों। ये खुशी फोटो में साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए माधवन ने लिखा है- लव यू माई ब्रो। साथ ही इस पोस्ट के साथ उन्होंने रेड हार्ट और हग का इमोजी भी शेयर किया है। माधवन ने ये तस्वीर अपने दोस्त रणवीर सिंह और एनबीए को भी टैग की है।
लोगों ने दी अनफॉलो करने की धमकी
दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने इस तस्वीर पर अपना रिएकिशन देते हुए बहुत सारी स्माइल और हार्ट की इमोजी शेयर की है। आपको बता दें कि कई लोगों ने इस पोस्ट को देखने के बाद नाराजगी जताते हुए आर माधवन को अनफॉलो करने की धमकी भी दी है। दरअसल माधवन की इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- अब मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं। इस पर माधवन ने जबरदस्त जवाब देते हुए लिखा है- कोई जरूरत नहीं है भाई, मैं खुद ही कर दूंगा। हालांकि कई फैंस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर पर अपना प्यार भी लुटा रहे हैं। वहीं एनबीए ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है- स्टार पावर एट द #NBAinAbuDhabi। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिका है- टू बेस्ट इन ए फ्रेम, दिस कॉम्बो इज मैजिक, प्लीज साथ में एक फिल्म करो।


Click it and Unblock the Notifications