'विक्रम वेधा' के सेट पर पहुंचे आर माधवन, की ऋतिक रोशन की दिल खोलकर तारीफ!

सुपरस्टार, ऋतिक रोशन ने इस दशहरा पर सेट पर लौटने की घोषणा की थी, जिस दिन से उन्होंने अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग शुरू की है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।विक्रम वेधा इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय सेतुपति और आर माधवन ने मुख्य किरदार निभाए थे और खूब तारीफें बटोरी थीं।

शुक्रवार को अभिनेता आर माधवन विक्रम वेधा के सेट पर खास मेहमान थे। वह इस बात से प्रभावित थे कि ऋतिक रोशन और निर्माताओं द्वारा फिल्म को कैसे तैयार किया जा रहा है।

madhavan-hrithik-roshan

सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए आर माधवन लिखते हैं, "Totally Blown with what you guys have done in terms of the mounting of this film.. @iHrithik looks like he is going to rule the World ❤️❤️🤗🤗🙏🙏.. what an attitude and look man . Phew .. This one one has "historic" & " legendary" written all over it bro. ❤️❤️"

फिल्म को पुष्कर-गायत्री डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म का निर्देशन किया था। यह 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

अपनी आखिरी पेशकश 'वॉर' के बाद स्क्रीन पर ऋतिक रोशन के रोमांच और जादू का अनुभव करने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जिसने भारतीय इतिहास में शुरुआती दिन की बॉलीवुड फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म में सैफ एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'विक्रम एक बहुत मजबूत, सफल और समझदार आईपीएस अफसर है। वो बहुत डायनामिक और ताकतवर है..'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X