आर माधवन की 'रॉकेट्री' ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग, एक्टर ने जताई खुशी

By Filmibeat Desk

आर माधवन द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट चारों ओर से तारीफ बटोर रही है। फिल्म को समीक्षकों के साथ-साथ आम दर्शक भी बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है और खास बात ये है कि फिल्म अभी भी कई शानदार रिकॉर्ड भी बना रही है।

फिल्म को आईएमडीबी पर 9.3 की जबरदस्त रेटिंग मिली है। वहीं, रॉटेन टोमाटोज़ पर 75% और बीएमएस पर 96% के साथ जनता से अविश्वसनीय प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने 'जुग जुग जीयो' और 'थॉर' की रेटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

r-madhavan-s-rocketry-breaks-all-records-gets-9-point-3-rating-on-imdb-actor-reacts

रिलीज के एक हफ्ते बाद भी, फिल्म ने अभी भी बड़ी स्क्रीन पर जगह मजबूत रखी है। हर कोई अभिनेता और नवोदित निर्देशक आर माधवन से प्रभावित है। इसकी विस्तृत कहानी, शानदार प्रदर्शन और भव्य पैमाने के लिए सराहना की गई, फिल्म अभी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म के आईएमडीबी रेटिंग की खबर को शेयर करते हुए माधवन ने ट्विटर पर खुशी जताई है। बता दें, बतौर निर्देशक यह माधवन की डेब्यू फिल्म है।

बता दें, हिंदी में फिल्म ने 10 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है और अभी भी कलेक्शन जारी है। हाल ही में, जब आर माधवन ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद चेन्नई के एक थिएटर में अपने प्रशंसकों को चौंका दिया, तो वे इस बात को जताने नहीं रोक पाए कि उन्हें फिल्म कितनी पसंद है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है फिल्म रॉकेट्री। नंबी नारायणन की कहानी को जिस सच्चाई और हिम्मत के साथ आर माधवन ने बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है, इसके लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X