Oscars 2023: ऑस्कर की पहली सूची के लिए चुनी गई आर माधवन की रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट, ये फिल्में भी शामिल!

r-madhavan-s-directorial-debut-rocketry-the-nambi-effect-handpicked-for-oscar-awards-first-list

Rocketry The Nambi Effect in Oscars 2023 contention: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने 2023 की ऑस्कर सूची में जगह बना ली है। जिसे लेकर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर की है। अभिनेता ने इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण भी किया है, जिसे वह एक पैशन प्रोजेक्ट कहते हैं।

आर माधवन ने फिल्म के ऑस्कर की पहली सूची में शामिल होने के बारे में कहा, "इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसकी जर्नी अभी भी रिवॉर्ड दे रही है और फिल्म को दुनिया भर के सभी लोगों का प्यार मिला है। नंबी सर को वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार थे और अब मैं अपने निर्देशन की पहली फिल्म से और क्या मांग सकता हूं। मैं एक बार फिर से उत्साहित हूं।"

बता दें, जारी की गई ऑस्कर की पहली सूची में नौ भारतीय फिल्में हैं। इनमें से पांच दक्षिण भारत की हैं, जिनमें रॉकेट्री, आरआरआर, कंतारा, इराविन निझाल और विक्रांत रोणा शामिल हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' ने भी अपनी जगह बनाई है।

95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की कंटेंशन लिस्ट में दुनियाभर की 301 फिल्में पहुंची हैं। इस लिस्ट में शामिल होने वाली फिल्में नॉमिनेशन तक पहुंचने के लिए सदस्यों की वोटिंग के लिए एलिजिबल हो जाती है। फाइनल नॉमिनेशंस के लिए वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक चलेगी। 24 जनवरी को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किये जाएंगे। वहीं, अवॉर्ड समारोह 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X