शादी के सालों बाद आर माधवन का खुलासा, पत्नी नहीं बल्कि 90 की दशक की इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे एक्टर

R madhavan: बॉलीवुड के शानदार एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज का एक्टर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपनी सच्चे प्यार के बारें में खुलासे करते हुए बताया है कि वह एक वक्त पर जूही चावला से शादी करना चाहते थे।
जूही चावला को लेकर आर माधवन का खुलासा-
आर माधवन इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' के प्रमोशन में जोरों-शोरों से जुटे हुए हैं। वहीं सीरीज में उनके साथ बॉलीवुड की बेहतरीन कलाकारा जूही चावला भी नजर आने वाली हैं।
अब इसी बीच हाल ही में नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो जारी किया है, जहां आर माधवन ने अपनी को स्टार को लेकर एक शॉकिंग खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर जूही से सामने ये कंफेश करते हैं कि एक समय था जब वह उनके शादी करना चाहते थे। उन्हें देखते ही आर माधवन अपना दिल हार बैठे थे।
आर माधवन कहते हैं कि,- 'जब मैंने फिल्म कयामत से कयामत तक देखी तो, मैंने अपनी मां को बलो दिया था कि मैं इससे शादी करना चाहती हूं। एक्टर की ये बात सुनकर जूही जोर-जोर से हंस पड़ती हैं। इसके बाद माधवन कहते हैं कि 'हां, और उस वक्त मेरी लाइफ का इकलौता लक्षय था कि मुझ जूही चावला से शादी करनी है।'
आर माधवन की अपकमिंग सीरीज दे रेलवे मेन-
'द रेलवे मेन' की बात करें तो शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में माधवन और जूही चावला के अलावा के के मेनन, बाबिल खान, दिव्येंदु शर्मा और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे सितारे भी हैं। ये वेब सीरीज हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications












