'रॉकेट्री' के लिए शाहरुख खान ने नहीं ली कोई फीस, आर माधवन ने SRK के कैमियो को लेकर शेयर किया दिलचस्प किस्सा

आर माधवन द्वारा निर्मित और निर्देशित फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट में शाहरुख खान एक खास कैमियो निभा रहे हैं। ये फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर, भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। यह लार्जर देन लाइफ बायोग्राफिकल ड्रामा 1 जुलाई 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आर माधवन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख के कैमियो पर बातें की और बताया कि सुपरस्टार ने अपने कैमियो के लिए कोई फीस नहीं ली है। साथ ही माधवन ने शाहरुख के फिल्म से जुड़ने को लेकर भी दिलचस्प किस्सा शेयर किया।

r-madhavan-on-shahrukh-khan-s-cameo-in-rocketry-he-didnt-charge-a-single-penny-for-the-film

अभिनेता ने कहा, "मुझे याद है मैं शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में काम कर रहा था। उन्होंने अपनी बर्थडे पार्टी के दौरान मुझसे रॉकेट्री के प्रोडक्शन के बारे में पूछा और तभी फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने मुझसे कहा कि यार बैकग्राउंड में भी कोई रोल चलेगा। मैं बस इसका हिस्सा होना चाहता हूं।"

माधवन ने आगे बताया, "मुझे लगा कि शाहरुख मजाक कर रहे हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद मेरी पत्नी सरिता ने कहा कि आपको उनको थैंक्यू कहना चाहिए। मैंने उनकी मैनेजर को एक मैसेज किया और कहा कि आप शाहरुख को मेरी तरफ से धन्यवाद दीजिएगा। इसके तुरंत बाद उनकी मैनेजर का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि खान सर डेट्स पूछ रहे हैं। इस तरह वह फिल्म का हिस्सा बनें।"

बता दें, फिल्म में शाहरुख खान के साथ सूर्या ने भी कैमियो रोल किया है। दोनों सितारों ने इस फिल्म के लिए एक रुपए की फीस भी नहीं ली। अपनी फीस के साथ-साथ उन्होंने कॉस्ट्यूम और असिस्टेंट की भी फीस चार्ज नहीं की। माधवन ने बताया कि, सूर्या अपनी टीम के साथ मुंबई शूट करने पहुंचे थे। उन्होंने ना फ्लाइट का पैसा लिया और ना ही डायलॉग राइटर के पैसे लिए, जिन्होंने उनकी लाइन तमिल में ट्रांसलेट किया था।

यह फिल्म 1 जुलाई को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X